
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने करीब एक दर्जन शातिर एवं कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम अंजना कबीर निवासी मनोज कुमार पुत्र जिराखन की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ चोरी और लूट के आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसी क्रम में हथगांव थाने से दरियापुर निवासी सोहेल उर्फ साहिल पुत्र गुड्डू उर्फ मुस्तकीम नट एवं करसुवा निवासी अब्दुल पुत्र कल्लन के नाम शामिल हैं। दोनों के खिलाफ क्रमशः आठ और छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इसी थाने से रायपुर मुआरी निवासी मोहम्मद जीशान उर्फ मोहम्मद शोहेल पुत्र स्व. वंदे हसन उर्फ रहीश अहमद की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है, जिसके खिलाफ चोरी और लूट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर निवासी अमित कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व. वंश गोपाल विश्वकर्मा के खिलाफ चोरी और मादक पदार्थ तस्करी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लंका रोड मुगलई निवासी रिजवान पुत्र मो. सईद के खिलाफ चोरी के चार अभियोग दर्ज बताए गए हैं। सुल्तानपुर घोष थाने से सरौली इटौली निवासी शिवम कुमार पुत्र सालिगराम की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, जिसके खिलाफ चोरी और मादक पदार्थ तस्करी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। जहानाबाद थाना क्षेत्र से राशिद पुत्र अतीक निवासी रज्यौड़ा कोड़ा, राजा उर्फ मोबीन नट पुत्र अनवर नट निवासी छोटी बाजार मियां टोला कोड़ा और अतुल सोनकर पुत्र नरेश उर्फ पप्पू निवासी पोजेपुर के खिलाफ चोरी और डकैती समेत कुल 13 संगीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इसी क्रम में जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा निवासी गुफरान पुत्र जुल्फिकार उर्फ जुल्फी तथा शहबाज पुत्र शहीद खान की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। दोनों के खिलाफ क्रमशः पांच और छह चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और चोरी, लूट, डकैती, छिनैती व मादक पदार्थ तस्करी जैसे अपराधों में सक्रिय रहे हैं। पुलिस अब उनकी चल-अचल संपत्तियों की जांच में जुट गई है और आगे कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews