घर में घुसकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, आईजी से लगाई न्याय की गुहार

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लालीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आईजी से न्याय की गुहार लगाई है।
बता दें कि लालीपुर निवासी सुंदर प्रकाश तिवारी उर्फ बड़कऊ तिवारी ने बताया कि 22 मई की शाम करीब सात बजे वह घर पर मौजूद था तभी पड़ोस के कुछ लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियार लेकर जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप है कि घटना की नामजद तहरीर हुसैनगंज थाने में देने के बावजूद पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित ने आईजी को प्रार्थना पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!