दोस्तों संग यमुना नहाने गया किशोर डूबा, सुबह नदी किनारे मिला शव

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में यमुना नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव नदी किनारे मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सरौली गांव निवासी रमाशंकर तिवारी का पुत्र आदित्य तिवारी मंगलवार सुबह अपने दोस्तों अंकित और अनुज के साथ यमुना नदी में स्नान करने गया था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। काफी देर तक इंतजार के बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और दोस्तों से पूछताछ की। इस दौरान साथ गए किशोरों ने बताया कि आदित्य रास्ते में उनसे अलग हो गया था। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने यमुना नदी किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आदित्य के रूप में की। किशोर का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #Fatehpur #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!