सूदनपुर ने किशनपुर को हराकर जीता मैच, नान्चू बने मैन ऑफ द मैच

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को सूदनपुर और किशनपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर सूदनपुर टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किशनपुर टीम ने 12 ओवर में 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूदनपुर टीम ने तेज शुरुआत करते हुए 6 ओवर में ही 108 रन बना लिए। मैच के दौरान किशनपुर टीम ने मुकाबला अधूरा छोड़ दिया, जिसके बाद सूदनपुर टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। शानदार बल्लेबाजी करते हुए नान्चू ने 42 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कमेटी सदस्य राम प्रसाद निषाद ने नान्चू को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार निषाद, उमेश कुमार, सहादेव, सोनू, संजू बाबा, लोकेश सहित कमेटी के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय दर्शक मौजूद रहे।

#Fatehpur #UttarPradesh #NewsUpdate #BreakingNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!