बबई गांव में नगदी समेत 25 लाख के जेवरात पार

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : संदीप प्रजापति )

अमौली, फतेहपुर । चांदपुर थाना क्षेत्र मे अपराधी बेखौफ हैं, थानाध्यक्ष अपराध नियंत्रण में पूरी तरह से फेल हैं।
  बता दें कि चांदपुर क्षेत्र के बबई गांव में सोमवार मंगलवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत करीब 25 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित श्रवणलाला पुत्र स्व भिखारी लाल वर्मा ने मामले की शिकायत पुलिस से कर जल्द खुलासे की मांग की है। पीड़ित के अनुसार वह परिवार के साथ रोज की तरह खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात पुत्र की नींद खुली तो घर का कमरा खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बक्सों में रखे 40 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। चोरी गए सामान में आठ सोने के कंगन, दो हार, मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठियां, चांदी की पायल समेत अन्य कीमती जेवर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि घर के दो कमरों के ताले तोड़कर चोरी की गई, जबकि कुछ पीतल के बर्तन और अन्य सामान छोड़ दिए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!