
द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )
विजयीपुर, फतेहपुर । किशनपुर क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में घोसी धाता और खागा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में घोसी धाता टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 12 ओवर में 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरौली टीम 146 रन ही बना सकी। घोसी टीम के खिलाड़ी शुभम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए और 2 विकेट भी हासिल किए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीत के साथ घोसी धाता टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे मुकाबले में खागा टीम ने 12 ओवर में 158 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में गढ़ीवा टीम 93 रन पर सिमट गई। खागा टीम के खिलाड़ी रेहान ने 65 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान किसान नेता छोटू परिहार, कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार निषाद, संचालक उमेश कुमार, सचिव राम प्रसाद निषाद समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय दर्शक मौजूद रहे।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews