भीषण गर्मी में भीम आर्मी का सेवा भाव, राहगीरों व स्कूली बच्चों को पिलाया शरबत

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बुधवार को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने विजयीपुर-धाता रोड पर शरबत वितरण कैंप लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. चन्द्रशेखर आजाद के आह्वान पर आयोजित इस सेवा अभियान में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को ठंडा शरबत पिलाया। स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्राओं ने भी कैंप में पहुंचकर शरबत ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को लू से बचाने और जनसेवा का संदेश देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान आजाद समाज पार्टी के खागा विधानसभा उपाध्यक्ष सुखेंद्र पासवान, लाल चंद्र वर्मा, अवधेश मौर्य, राजेंद्र मौर्य, जीतू कुमार सविता, ज्ञान सिंह पटेल, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामबाबू पाल, आशीष वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!