अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में 6 मुकदमे दर्ज, 24 नामजद

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । जिले में संगठित अपराध और जघन्य वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थानों में 6 मुकदमे दर्ज किए हैं। इन मामलों में कुल 24 आरोपियों को नामजद किया गया है। कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बाद की गई।
पुलिस के अनुसार, इन गैंगों के खिलाफ लंबे समय से हत्या, लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामले दर्ज थे। अपराधियों के आपराधिक इतिहास का परीक्षण करने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान चलाकर 6 से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कई अभियुक्त पहले से ही विभिन्न मामलों में जेल में निरुद्ध हैं। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जल्द ही इनाम घोषित करने की तैयारी में है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले में अपराध करने वाले किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। एसपी की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का साफ संदेश है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अब और अधिक कठोर कदम उठाए जाएंगे।

#BreakingNews #UttarPradesh #Fatehpur #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!