132 मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Must be share

– एसपी अभिमन्यु मांगलिक से लोगों ने कहा धन्यवाद

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । फतेहपुर पुलिस को CEIR पोर्टल के माध्यम से बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 20 लाख रुपये कीमत के 132 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
  पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि CEIR पोर्टल खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने और उन्हें ब्लॉक करने में काफी प्रभावी साबित हो रहा है। इसी पोर्टल की मदद से पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए। एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत CEIR पोर्टल पर उसकी जानकारी दर्ज कराएं। इससे मोबाइल को ब्लॉक करने के साथ ही उसे ट्रेस कर वापस पाने में सहायता मिलती है।
मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके मोबाइल दोबारा मिल पाएंगे, लेकिन एसपी अभिमन्यु मांगलिक की वजह से उनकी उम्मीदें पूरी हुईं।

#BreakingNews #UttarPradesh #Fatehpur #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!