चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार

Must be share

– चोरी के गहनों समेत नगदी किया बरामद

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । सदर कोतवाली पुलिस ने विगत कुछ दिनों पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा कोतवाली व शहर क्षेत्र के अलग अलग थाना क्षेत्र व मुहल्लों में अंजाम दी गई छोटी बड़ी चोरी की तीन वारदातों का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक अन्य साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा है, चोरो के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात व नगदी भी बरामद किया है।
  बता दें कि विगत 25 अप्रैल की देर रात राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती अन्दौली पुलिया निवासी गुड्डू विश्वकर्मा के सूने घर का ताला तोड़ घर के अंदर दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने नगदी समेत जेवरात पार कर दिया था,  इसी क्रम में 6 मई की देर रात राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी नई बस्ती मुहल्ले व जय माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पीछे स्थित प्रमोद साहू के घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ घर के अंदर दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने घर के कमरे में रखी आलमारी का ताला खोल कीमती जेवरातों समेत नगदी पार कर दिया था, बेखौफ चोरो ने उसी देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के  शिवपुरम कालोनी गढ़ीवा मुहल्ले स्थित आनन्द त्रिवेदी के सूने पड़े घर का ताला तोड़ घर के अंदर कमरे में रखी आलमारी का लाकर खोल नगदी समेत कीमती जेवरात पार कर दिया था। सभी भुक्तभोगियों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर सभी वारदातों के खुलासे की गुहार लगाई थी। पुलिस सभी चोरियों का अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर हेमंत मिश्रा व इंटेलीजेंस विंग प्रभारी विनोद मिश्रा ने गस्त के दौरान सदर कोतवाली व शहर क्षेत्र के एक सुनसान स्थान से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकी उनका एक साथी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिसिया पूछताछ के दौरान अभियुक्तो ने अपने नाम रिशु पासवान पुत्र श्री राम निवासी झाऊपुर पुलिया राधानगर, दीपक कुमार उर्फ कमल पुत्र राजकुमार निवासी नई बस्ती राधानगर, जगदीश सोनी उर्फ आजाद पुत्र राधेकृष्ण निवासी खुशवंत राय नगर राधानगर व भास्कर सोनी उर्फ गोलू पुत्र जय नारायण सोनी निवासी राधानगर गाजीपुर रोड जबकि फरार साथी का नाम शंकर पासवान बताया है, अभियुक्तो ने चोरी की तीनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है जिनके पास से पुलिस टीम ने 22 नग बिछिया, 3 जोड़ी पायल, 3 सिक्के, दो सफेद अंगूठी, एक नग कमर बन्द पेटी, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चैन व एक सोने की लॉकेट समेत 6 हजार रुपये की नगदी व एक सब्बल भी बरामद किया है। अभियुक्तो को पुलिस ने पेशेवर शातिर अपराधी व शातिर चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य व सरगना करार दिया है, जो संगठित होकर पहले शहर के सूने घरों की रेकी करते थे, उसके बाद उन्ही घरों में सूनेपन का फायदा उठा चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। सभी अभियुक्तो को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर करार देते हुए सभी के खिलाफ जिले के राधानगर व सदर कोतवाली में लगभग डेढ़ दर्जन संगीन आपराधिक अभियोग पहले से दर्ज होने के दावा किया है। गिरफ्तार किये गये सभी अभियुक्तो को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में न्यायालय पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

#fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!