ट्यूबवेल का तार ठीक करते समय करंट से झुलसे किसान की मौत

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मड़ईयन गांव निवासी एक कृषक की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक बीते 7 मई को खेत में लगे ट्यूबवेल की टूटी विद्युत तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था।


  जानकारी के अनुसार संगोलीपुर मड़ईयन गांव निवासी सियाराम निषाद पुत्र स्वर्गीय मुरली निषाद अपने खेत में लगे ट्यूबवेल की खराब विद्युत तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाह शुरू हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में उनके दोनों हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें बाद में कटवाना पड़ा। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पिछले एक सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार मंगलवार देर रात करीब दो बजे उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष किशनपुर बच्चेलाल सरोज ने बताया कि परिजनों द्वारा फोन पर सूचना दी गई है। शव का पोस्टमार्टम स्वरूप रानी अस्पताल में कराया जा रहा है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!