रास्ते में कार रुकवाकर पीटा, जेवरात छीनने का आरोप !

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दबंगई और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई। पिपरहा डेरा पुल के पास कार सवार परिवार को रोककर कुछ युवकों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि विरोध करने पर महिलाओं समेत परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर जेवरात छीन लेने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।
   थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा गांव निवासी मुकेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार और मित्रों के साथ गुरुवल गांव गए थे। शनिवार शाम लौटते समय पिपरहा डेरा पुल के पास सड़क किनारे कुछ युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि युवकों ने उनकी कार जबरन रुकवा ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित आक्रामक हो गए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि कार में मौजूद महिलाओं के गले से सोने की चेन और हाथ की अंगूठी भी छीन ली गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने जलंधरपुर गांव निवासी सूरज और उसके साथियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

#fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!