
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को थाना मलवां का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने सबसे पहले थाना मलवां में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, बैरक, पुलिस आवास, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, शस्त्रागार, भोजनालय, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना और हवालात का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी, उप निरीक्षकों और कार्यालय कर्मियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और सीसीटीएनएस प्रणाली की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण किया जाए तथा सीसीटीएनएस प्रणाली को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाना परिसर में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रमोद शुक्ला थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा मौजूद रहे।
#fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews