ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, मासूम घायल

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव के समीप  दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय मासूम घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल भेजते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना बकेवर क्षेत्र के कंसाही गांव निवासी सत्येंद्र कुमार अपने परिवार के साथ बाइक से नौगांव से वापस घर लौट रहे थे। बाइक पर सुमित्रा देवी (45) पत्नी राकेश सोनकर तथा चार वर्षीय बालक सिवा भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बहबलपुर स्थित न्यारा पेट्रोल पंप के आगे एक ऑटो सर्विस सेंटर के पास पहुंची, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में पीछे बैठी सुमित्रा देवी सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मासूम सिवा के सिर में चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बाइक चालक सत्येंद्र कुमार सुरक्षित बताए गए हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

#fatehpur #BreakingNews #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!