– लूट की दो घटनाओं का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । सदर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई स्नेचिंग की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2130 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पहली घटना में वादिनी अनम परवेज से उनका पर्स छीन लिया गया था। पर्स में दो मोबाइल फोन और कुछ नकदी रखी हुई थी। वहीं दूसरी घटना लखनऊ बाईपास पर हुई, जहां ट्रक चालक गौतम चौहान फोन पर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। दोनों मामलों में सदर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद ली। जांच के दौरान पुलिस ने निखिल पुत्र राजाराम और आशीष सिंह पुत्र हनुमंत सिंह निवासी थाना राधानगर क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों लुटेरे स्नेचिंग की वारदातों में शामिल थे।