
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा मानस रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 18 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के सतगुरु रहे बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश को याद करते हुए बताया गया कि “रक्त नालियों में न बहकर नाड़ियों में बहे”, इसी प्रेरणा से पूरे भारत में मिशन के अनुयायी रक्तदान कर रहे हैं।

शिविर का आयोजन संत निरंकारी मिशन फतेहपुर द्वारा किया गया, जिसमें संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान के बाद मानस रक्त केंद्र के संचालक डॉक्टर कैलाश पटेल ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, संत निरंकारी मिशन के शिक्षक रवि कश्यप और सेवादार आशीष गुप्ता को सतगुरु महाराज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। रक्तदान करने वालों में रवि कश्यप, आशीष कुमार, आकाश मौर्य, शिव गोविंद, दीपक मौर्य, आशीष गुप्ता, रामदेव गुप्ता, अंकित सिंह पटेल, अमन, अर्पित, सोहेल, दिव्यांश जयसिंह, प्रशांत, अचल, मोहम्मद ताहिर, हर्ष दीक्षित और दिव्या शामिल रहे। कार्यक्रम में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह तथा रक्त केंद्र से डॉक्टर कैलाश पटेल, इंचार्ज अमन यादव, अनामिका, अंजली, विष्णु और साहिल उपस्थित रहे।