अवैध कब्जे से परेशान रिटायर्ड फौजी ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट संदीप प्रजापति )

– लेखपाल पर गलत आख्या लगाकर अफसरों को गुमराह करने का आरोप

अमौली, फतेहपुर । चाँदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा औंरा मजरे महिपा का डेरा निवासी रिटायर्ड फौजी भोला प्रसाद ने अपने पुस्तैनी मकान के सामने हो रहे कथित अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने विपक्षियों पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लेखपाल की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।


  भोला प्रसाद पुत्र स्व. महिपा ने बताया कि वह वर्षों से अपनी पुस्तैनी जमीन और मकान पर रह रहे हैं। आरोप है कि गांव के ही रामौतार पुत्र रामप्रसाद उनके मकान के सामने की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत उन्होंने पूर्व में जिलाधिकारी से भी की थी, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत किए जाने से नाराज विपक्षी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बुधवार को उन्होंने चाँदपुर थाने पहुंचकर जान-माल की सुरक्षा और जमीन पर हो रहे कथित अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। रिटायर्ड फौजी ने स्थानीय लेखपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लेखपाल द्वारा विपक्षी रामौतार को निजी सहायक बताकर विवादित जमीन के मामले में गलत तरीके से संरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायतों में गलत आख्या लगाकर अधिकारियों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि देश की सेवा करने के बाद अब न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचकर गुहार लगाएंगे।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!