
द सुपरहिट न्यूज
जहानाबाद, फतेहपुर । थाना क्षेत्र के सराय धरमपुर गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सराय धरमपुर निवासी सुरेश की पुत्री रीना देवी की शादी करीब दो माह पूर्व कानपुर नगर जनपद के रामसिंह का पुरवा गांव निवासी शिवम दिवाकर के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को रीना अपने मायके स्थित कमरे में पंखे के हुक से फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, विवाहिता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #trending #NewsUpdate #thesuperhitnews