
द सुपरहिट न्यूज़ ( रिपोर्ट : मयंक मिश्रा )
किशनपुर, फतेहपुर । विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता आदित्य त्रिवेदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान आदित्य त्रिवेदी ने विजयीपुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सड़क, पेयजल, शिक्षा, ग्रामीण विकास तथा आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को जनसेवा से जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को विजयीपुर क्षेत्र के विकास और भाजपा संगठन की मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews