कुत्तों के भौंकने पर असलहा ताना, दी जान से मारने की धमकी

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

किशनपुर, फतेहपुर । शनिवार देर रात कुत्तों के भौंकने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते तनावपूर्ण झड़प में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक तमंचा लेकर बाहर आ गया और उसे लहराते हुए पड़ोसियों को जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
किशनपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी राजवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी राजेश निषाद के कुत्ते उनके दरवाजे के सामने भौंक रहे थे तथा गंदगी कर रहे थे। इसका विरोध करने पर राजेश निषाद व उसके परिवार के लोग गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि कुछ देर बाद राजेश निषाद तमंचा लेकर बाहर निकल आया और अभद्रता करते हुए धमकी देने लगा। पीड़िता ने राजेश निषाद, फूल कुमारी, शिव कुमारी और समीना पर मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!