निचली गंगा नहर में पानी आते ही किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

Must be share

– जरौली कैनाल से दो पंप चलाकर छोड़ा गया पानी, मूंग-उड़द की फसल को मिलेगी संजीवनी

द सुपर हिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के किसानों के लिए रविवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। जरौली कैनाल पंप हाउस से ज्वाइंट निचली गंगा नहर में दो पंप चलाकर पानी छोड़ दिया गया। नहर में पानी की कल-कल सुनते ही टेल तक के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
    नहर में पानी आते ही नरैनी, सेलरहा, गढ़वा, सिटकिहापर, सिलमी, निहालपुर, रसौली, एकौरा व जमकोयली समेत पूरे विजयीपुर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसान नरैनी के सोहन व राजू, सेलरहा के पूतू सिंह व सेठ सिंह, गढ़वा के लालू व अनूप, सिलमी के राहुल व अमित, एकौरा के स्वदेश सिंह ने बताया कि नहर में पानी आने से नर्सरी तैयार करने में बहुत ही आसानी होगी। किसानों ने बताया कि इस बार समय से नहर में पानी आने से मूंग व उड़द की खड़ी फसल की सिंचाई हो जाएगी। साथ ही धान व शकरकंद जैसी फसलों की नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। समय से पानी मिलने से लागत भी बचेगी और पैदावार भी अच्छी होगी।  नहर विभाग के अवर अभियंता अनुराग सिंह ने बताया कि जरौली से फिलहाल दो पंप संचालित कर पानी छोड़ा गया है। बाहरी स्रोत से आ रहे अतिरिक्त पानी को भी इसी नहर में छोड़ा जाएगा, जिससे तेर तक के अंतिम किसान को भी पर्याप्त पानी मिल सके। विभाग का पूरा प्रयास है कि किसी भी किसान को पानी की कमी न हो।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!