सूदनपुर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । विजयीपुर कंपोजिट विद्यालय सूदनपुर में सम्मान समारोह आयोजित कर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावियों को माला, मिठाई और प्रतीक चिह्न देकर उत्साहवर्धन किया गया। अंकिता देवी ने बरएपुर इंटर कॉलेज में द्वितीय स्थान व जनपद में सातवां स्थान, दिव्या ने शिवपुरी इंटर कॉलेज में प्रथम, पायल ने तृतीय और अंजली ने कुल्ली इंटर कॉलेज में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस वर्ष 30 से अधिक छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। शिक्षकों ने कहा कि मजबूत आधार से सरकारी स्कूल के बच्चे भी बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार दिनेश सिंह, धर्मेंद्र, कृष्णपाल, ललिता, अरविंद सिंह, पुष्पा देवी एआरपी टीम, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!