
द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : विवेक मिश्र )
फतेहपुर । जनपद में बेहतर जनप्रतिनिधि और नेतृत्व न होने की वजह से यह जनपद अधिकारियों के लिए चारागाह की तरह रहा है ! तैनाती लो, भ्रष्टाचार करो और जस का तस छोड़कर चले जाओ !
2018 में पहली बार एक ऐसे जिलाधिकारी जनपद में आए जिन्होंने डीएम के रूप में ऐसी छवि बनाई जो आज तक लोगों के जेहन से नहीं उतर रही, वह हैं IAS आञ्जनेय सिंह। उन्होंने अति पिछड़े जिले फतेहपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भरसक प्रयास किए, 25 हजार बीघे से अधिक सरकारी जमीनें कब्जा मुक्त कराईं। उनके समय में डीएम की चौखट पर किसी भी पीड़ित को दोबारा नहीं दौड़ना पड़ा, फर्जी निस्तारण बंद हो गए, हजारों लोगों को न्याय मिला। उनके बाद से जनपद आज तक विकास की बाट जोह रहा है।

जिलाधिकारी #फतेहपुर बनकर लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आए IAS रवींद्र सिंह के विन्रम और मिलनसार स्वभाव को देखकर लोगों को ऐसा लगा कि जिले की तस्वीर जरूर बदलेगी लेकिन वह स्वप्न ही साबित हुआ। पूरी तैनाती के दौरान रविन्द्र सिंह भ्रष्टाचार, जमीन कब्जों, अवैध अतिक्रमण, सरकारी कार्यालयों में काम के बदले दाम के अधिकतर शिकायती मामलों को सिर्फ टकराते रहे, उनके समय में जमकर अवैध खनन और परिवहन हुआ, तहसीलें भ्रष्टाचार का अड्डा बन गईं, एक नायब तहसीलदार को तहसीलदार बनाकर वर्ष भर तक रखने की शिकायत भी शासन तक पहुंची, उनकी विनम्रता की वजह से अधीनस्थ उनकी सुनते ही नहीं रहे या फिर ये कहें कि ( एडा बनकर पेड़ा ) खाते रहे ! कुल मिलाकर जनपद डेढ़ वर्ष पीछे या फिर ये कहें कि आञ्जनेय सिंह जी के समय में अभी भी खड़ा है। कोई बड़े विकास कार्य नहीं हुए।

अब फतेहपुर में नई जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जिम्मेदारी संभाली है ! बताते हैं #अमरोहा जनपद में तैनाती के दौरान #IAS निधि गुप्ता वत्स ने कई शानदार काम किए ! भ्रष्टाचार को लेकर भी वह बेहद सख्त रहीं ! अब फतेहपुर की जनता को उनसे खासी उम्मीदें हैं !
सबसे पहले तहसीलों और जिले के कार्यालयों का भ्रष्टाचार समाप्त करना, अवैध खनन और परिवहन को सख्ती से रोकना, भ्रष्ट और मनबढ़ अधिकारियों पर लगाम लगाना, जन शिकायतों का वास्तविक निस्तारण करने पर उनको प्राथमिकता रखनी होगी, तभी संभव है कि जिले की तस्वीर बदले !


उनसे पहले शासन ने #फतेहपुर में अभिमन्यु मांगलिक को एसपी बनाकर भेजा, वह बेहद संवेदनशील अधिकारी हैं और धीरे धीरे जनता के प्रिय बन रहे हैं ! @fatehpurpolice की छवि को सुधारने में लगे हैं।
कुल मिलाकर वर्तमान में #फतेहपुर दो बेहतर अधिकारियों के हाथ में है, दोनों से फतेहपुर की जनता को उम्मीदें हैं, अब आने वाला समय बताएगा कि फतेहपुर की दिशा और दशा क्या होगी !
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #viralnews #thesuperhitnews