बंदरों के हमले से 16 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में दहशत

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : गुन्नू अग्रहरि )

खखरेरू, फतेहपुर । धाता विकासखंड के पौली गांव में बंदरों के आतंक ने एक किशोर की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है।
  जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय मोहम्मद असलम का 16 वर्षीय पुत्र इजहरूल हसन रविवार को अपने घर की छत पर था तभी अचानक एक आक्रामक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। हमले से घबराकर इजहरूल हसन संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाने और इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!