शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । विजयीपुर ब्लॉक अंतर्गत किशनपुर थाना क्षेत्र के सिटकिहापर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचा दिया।
  जानकारी के अनुसार, सिलमी गांव निवासी ज्ञानदेव सिंह के खेत के पास लगे बिजली के पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे चिंगारी निकलकर खेतों में फैल गई।
बताया जा रहा है कि ज्ञानदेव सिंह अपनी गेहूं की फसल पहले ही काट चुके थे, जिसे कमलेश पटेल ने बटाई पर लिया था। इसी दौरान आग तेजी से फैलते हुए पास के खेतों तक पहुंच गई और राजेश त्रिवेदी की लगभग ढाई बीघा खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अविनेश कुमार पाण्डेय ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है।

#BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!