युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म !, गांव में हड़कंप

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट मयंक मिश्रा )

किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के अपहरण और कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गांव आई हुई थी।
  परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो युवक घर के बाहर से युवती को जबरन उठा ले गए। आरोप है कि युवकों ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। युवती के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात युवती घर पहुंची और आप बीती सुनाई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान बांदा जनपद के नंदूपुर निवासी युवक के रूप में की है, जबकि दूसरे की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

#BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!