
द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )
फतेहपुर । विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के सिटकिहा मजरे सिलमी गांव में बीते एक सप्ताह से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई। आबादी के बीच लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले जल गया था, जिससे लगभग 40 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। बिजली न होने से ग्रामीणों को पानी, पंखा और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा था। मामला जब द सुपरहिट न्यूज में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ, तो जिम्मेदार विभाग हरकत में आया। जिसके बाद अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया।
ट्रांसफार्मर बदलने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ग्राम प्रधान उमेश चन्द्र, अंकुर त्रिपाठी, अजय सिंह, आशीष यादव, श्याम सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान पर खुशी जताते हुए प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त किया।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #viralnews #thesuperhitnews