
फतेहपुर । जनपद में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने चार थानों में इंस्पेक्टर स्तर पर अहम फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रमोद शुक्ला को जाफरगंज थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं बिंदकी में तैनात इंस्पेक्टर प्रमोद राव को ललौली थाने भेजा गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह को थरियांव थाने का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि थरियांव के थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को बिंदकी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कार्य में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। #fatehpur