युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट और वीडियो मिलने से सनसनी

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मो. आसिफ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें रुपए के लेन-देन का जिक्र बताया जा रहा है। वहीं मृतक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस जांच का अहम हिस्सा मान रही है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews #trending #reels #fbreels

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!