यमुना में डॉल्फिन का शिकार या हादसा ! पर्यावरण प्रेमियों में चिंता

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : मयंक मिश्रा )

किशनपुर, फतेहपुर । थाना क्षेत्र के एकडला घाट पर यमुना नदी में राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक स्थानीय मछुआरे ने मृत डॉल्फिन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
बताया जा रहा है कि डॉल्फिन के मुंह पर चोट के निशान नज़र आए हैं, जिससे उसकी मौत को लेकर संदेह गहरा गया है। हालांकि अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने गहरी चिंता व्यक्त की है और इसे वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चेतावनी बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि गंगा डॉल्फिन एक संरक्षित प्रजाति है और इसका शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं संरक्षण प्रयासों पर सवाल खड़े करती हैं। इस बाबत वन विभाग के क्षेत्राधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि मृत डॉल्फिन मिलने की सूचना मिली है। फिलहाल उसके अवशेषों की तलाश कराई जा रही है, ताकि जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

#Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #NewsUpdate #trending #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!