गेहूं से भरी ट्रॉली पलटने से किसान की मौत

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : गौरव सिंह )

असोथर, फतेहपुर । थाना क्षेत्र के सरकंडी के मजरे मैकूआपुर गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गेहूं से लदी ट्रॉली पलटने से 60 वर्षीय किसान रामौतार निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार रामौतार निषाद अपने खेत में कटाई के बाद ट्रॉली में गेहूं भरवा रहे थे। मजदूर ट्रॉली में अनाज लाद रहे थे, जबकि वह धूप से बचने के लिए ट्रॉली के नीचे बैठ गए थे। इसी दौरान पीछे की ओर अधिक भार पड़ने से ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई और वह उसकी चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के समय ट्रैक्टर और थ्रेशर पास के खेत में कार्यरत थे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। मृतक के चार बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटे और पत्नी का हाल ही में निधन हो चुका है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!