सोलर पैनल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : गौरव सिंह )

असोथर, फतेहपुर। थाना असोथर पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए दो सोलर पैनल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। उप निरीक्षक सूर्यनाथ व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बौंडर-असोथर मार्ग स्थित नहर पटरी के पास से शेर सिंह (20) पुत्र सुरेश सिंह और अर्जुन (19) पुत्र राजेश, निवासी ग्राम गेण्डुरी थाना असोथर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी हुए सोलर पैनल और मोटरसाइकिल डिस्कवर (UP71U0113) बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों ने घटना स्वीकार की है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

#Fatehpur #viralnews #CrimeNews #UttarPradesh #thesuperhitnews #viral #viralvideoシ #reels

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!