बच्चों के विवाद ने लिया उग्र रूप, महिलाओं समेत तीन पर हमला, कई घायल

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े में पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर नंद-भौजाई समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
   पीड़िता यास्मीन बानो पत्नी अनवर हुसैन ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद पर उलाहना देने गई थीं, तभी पड़ोसी अब्दुल अवसार, अब्दुल्ला, शाहशाह, गुलनाज बेगम, सन्नो बेगम और खुशनुमा बेगम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस दौरान यास्मीन बानो, उनकी नंद शबनम बानो और भतीजी मोहम्मद रहनुमा घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

#Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews #CrimeNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!