
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव से परेशान एक युवक ने अपनी जान दे दी।
किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी कस्बा निवासी 29 वर्षीय अंशुमान गुप्ता ने राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव के पास बीती रात मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता गंगासागर के अनुसार, अंशुमान पिछले करीब दस वर्षों से कपड़े का व्यापार कर रहे थे। हालांकि कोरोना काल के बाद से उनका व्यवसाय लगातार घाटे में चल रहा था, जिससे उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता गया। वह कर्ज चुकाने में असमर्थ हो रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बैंक और अन्य देनदारों द्वारा वसूली का दबाव भी उन पर लगातार बना हुआ था, जिसके कारण वह परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
#BreakingNews #Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews