
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीते रविवार शाम की है, जहां गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर 25 वर्षीय मनमोहन पर लाठी-डंडों और शब्बर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की मां रूपरानी पत्नी स्व. रामबली ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बलराम, अंकुश, विनोद और हरिशंकर ने एक राय होकर पहले गाली-गलौज की और फिर मनमोहन पर हमला बोल दिया। हमले में युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और फिर एलएलआर हॉस्पिटल कानपुर रेफर किया गया। फिलहाल पीड़ित का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews #viralvideo #fbreels