जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने संभाला कार्यभार, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर पर सख्ती के संकेत !

Must be share
नवागंतुक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । जनपद को नई प्रशासनिक कमान मिल गई है। नव नियुक्त जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होगा और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की समस्याएं सुनें। साथ ही, शासन की मंशा के अनुरूप सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल्स का भी अनिवार्य रूप से रिस्पॉन्स देने को कहा। निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आईजीआरएस की तर्ज पर अन्य माध्यमों से भी जनता का फीडबैक लिया जाएगा। तहसील स्तर पर लंबित वादों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निपटाने पर जोर दिया जाएगा, साथ ही न्यायालय के आदेशों के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को भी दूर किया जाएगा। डीएम ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता है, जबकि ओवरलोडिंग से सड़कों की स्थिति खराब होती है। इस दिशा में पहले स्थिति को समझकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नई डीएम ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्यालय, जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही उनकी कार्यशैली के मूल आधार होंगे।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!