
द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )
– पीड़ित परिवार की विधायिका और ब्लॉक प्रमुख ने की मदद
विजयीपुर, फतेहपुर । किशुनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनेमऊ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक किसान के घर के बाहर रखा छप्पर और भूसा जलाकर राख कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बालकृष्ण पासवान के घर के बाहर बने छप्पर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और छप्पर के नीचे रखा भूसा, लकड़ियां, गेहूं, बर्तन व कपड़े जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई। पीड़ित किसान बालकृष्ण ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग घर तक पहुंच सकती थी, जिससे भारी नुकसान हो सकता था।
घटना की सूचना मिलने पर देर शाम क्षेत्रीय विधायिका कृष्णा पासवान और विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री, बर्तन और कपड़े उपलब्ध कराए तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
#fatehpur #UttarPradesh #CrimeNews #thesuperhitnews