गैस किल्लत से हाहाकार, गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : गुन्नू अग्रहरि )

खखरेरू, फतेहपुर । थाना क्षेत्र स्थित पनिहा बाबा गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि बुकिंग के 25–30 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ‘डिलीवर्ड’ का मैसेज पहुंच चुका है। इससे एजेंसी पर कालाबाजारी की आशंका गहरा गई है। सुबह भोर से ही एजेंसी पर लंबी कतारें लग जाती हैं। लोग दिनभर लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि फोन करने पर एजेंसी कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं देते, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिलेंडरों की सप्लाई में गड़बड़ी कर मूल्य बढ़ाकर बिक्री की जा रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित कराने की मांग की है।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #Corruption #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!