लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं के खुलासे में चांदपुर पुलिस नाकाम !

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

अमौली, फतेहपुर । चांदपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के कप्तान द्वारा नियमित क्राइम मीटिंग और सख्त मॉनिटरिंग के बावजूद क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोरी, लूट, टप्पेबाजी, जुआ और अवैध शराब बिक्री जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
बीते एक माह पूर्व भाजीताला निवासी किसान विनोद कुमार के साथ अमौली स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर 90 हजार रुपये की टप्पेबाजी की घटना हुई थी, जो सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद अब तक अनसुलझी है। वहीं करीब दस दिन पहले हरकुंडी के पास ई-रिक्शा में बैठी महिला से अपाचे सवार बदमाश ने चैन लूट ली। दोनों ही मामलों में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीते छह माह में हुई दर्जनों चोरियों का खुलासा नहीं हो सका है, जबकि दपसौरा चौकी क्षेत्र में खुलेआम जुए की फड़ संचालित हो रही हैं। इससे पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। इस बाबत थाना प्रभारी विनोद पटेल का कहना है कि टप्पेबाजों की तलाश जारी है और जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

#Fatehpur #UttarPradesh #BreakingNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!