मडौली में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Must be share

– लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल रहे मुख्य अतिथि

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । क्षेत्र के मडौली गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल शामिल हुए।


  कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद समिति द्वारा अतिथियों का पंचशील पटका पहनाकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में डॉ. रामकरन निर्मल ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर भेदभाव, छुआछूत और ऊंच-नीच के खिलाफ संघर्ष किया तथा दलित, पिछड़े और महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव देखने को मिलता है, जिसे समाप्त करने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है। “बच्चों के हाथ में कलम होना जरूरी है, तभी बाबा साहेब का सपना साकार होगा,”।

इस अवसर पर लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष आजम खान, मकबूल अहमद, मनीष दिवाकर, सोमनाथ यादव, देवेंद्र गौतम, जय भीम कमेटी अध्यक्ष राज प्रकाश कोरी, गुलशन कोरी, शिव बली कोरी, घनश्याम रैदास, राजा निषाद, मोहन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

#Fatehpur #UttarPradesh #BreakingNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!