असहट की शानदार जीत, 2 ओवर पहले जीत लिया मैच

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । विजयीपुर जय गुरुदेव टूर्नामेंट प्रीमियम क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए रोमांचक मुकाबले में असहट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहाड़पुर टीम को हराकर जीत अपने नाम कर ली। मैच में पहाड़पुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहाड़पुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 139 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी असहट टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 10 ओवर में ही 140 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। असहट टीम की ओर से खिलाड़ी शिवा ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजी में 38 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए शिवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कमेटी के सदस्य संजू बाबा ने उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार निषाद, संचालक उमेश कुमार, सचिव राम प्रसाद निषाद, संदीप, लोकेश, राजू, साजन पांडेय, विकाश सहित अन्य कमेटी सदस्य मौजूद रहे। मैच देखने के लिए क्षेत्र के भारी संख्या में दर्शक मैदान में उपस्थित रहे।

#BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #fatehpur #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!