यमुना में डूबे किन्नर का शव बरामद, 26 घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित यमुना घाट में स्नान के दौरान डूबे किन्नर का शव सोमवार को करीब 26 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय मछुआरों द्वारा लगातार चलाए गए रेस्क्यू अभियान के बाद शव एकडला गांव के समीप यमुना नदी से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी मीना और नैना किन्नर, दिल्ली से आई अंजू और नेहा किन्नर के साथ किशनपुर कस्बा निवासी रीना किन्नर से मिलने आए थे। बताया गया कि रीना किसी बधाई कार्यक्रम में बाहर गई हुई थी। इसी दौरान सभी लोग यमुना नदी में स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान अंजू किन्नर अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय मछुआरों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ टीम ने रविवार देर शाम से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और देर रात तक नदी में तलाश जारी रखी। सोमवार सुबह दोबारा अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने एकडला गांव के पास नदी से शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशनपुर प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!