
द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )
विजयीपुर, फतेहपुर । खखरेरू थाना क्षेत्र के कठरिया गांव निवासी शिव सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मकान मालिक और उसके साथियों पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसने किशनपुर निवासी मधु अग्रवाल के भवन को 25 साल के एग्रीमेंट पर लेकर विद्यालय शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन विवाद के बाद समझौता बदलकर 6 साल (11 माह के नवीनीकरण के साथ) कर दिया गया। अब आरोप है कि 4 साल भी पूरे नहीं हुए और मकान मालिक का पुत्र संदीप अग्रवाल व साथी प्रकाश चंद्र अग्रवाल उसे लगातार परेशान कर रहे हैं, कभी पानी बंद करना, सामान तोड़ना और धमकियां देना आम बात हो गई है। पीड़ित ने आशंका जताई कि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो जिम्मेदार यही लोग होंगे। शिव सिंह ने बताया कि उसने अपनी जीवनभर की पूंजी इसमें लगा दी है और लगातार उत्पीड़न से मानसिक रूप से टूट चुका है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#Fatehpur #UttarPradesh #BreakingNews #thesuperhitnews