संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे में लटका मिला शव

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : संदीप प्रजापति )

अमौली, फतेहपुर । चाँदपुर थाना क्षेत्र के चतनपुर गांव में गुरुवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नीतू ओमर (पत्नी शालू उर्फ शैलेश ओमर) के रूप में हुई है।
   जानकारी के अनुसार, गुरुवार करीब शाम 6 बजे नीतू ने अपने घर के अंदर छत में लगी धन्नी के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना का पता उस समय चला जब मृतका के 6 वर्षीय पुत्र मानस और भतीजे श्लोक ने उसे फंदे पर लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में नीतू को नीचे उतारकर निजी वाहन से अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चाँदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि नीतू की शादी 12 मई 2019 को बाँदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा से हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। मायके पक्ष में वह पांच बहनों और दो भाइयों में तीसरे स्थान पर थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

#fatehpur #UttarPradesh #CrimeNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!