
– चांदपुर क्षेत्र में में बढ़ते अपराध से दहशत में लोग
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । चांदपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात हुसैनाबाद गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरण पाल के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मुख्य गेट से अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी तोड़कर करीब 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि जिस कमरे में चोरी हुई, उसी में गृहस्वामी की बहू सो रही थी, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी। सुबह शिक्षक की पत्नी की नींद खुली तो गेट खुला मिला और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी देख परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, हालांकि पुलिस ने प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध बताया है और जांच जारी है। क्षेत्र में हाल के दिनों में टप्पेबाजी, लूट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले 90 हजार की टप्पेबाजी और ई-रिक्शा सवार से दिनदहाड़े चेन लूट की वारदात हो चुकी है। अवैध शराब और जुए के अड्डों पर कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
#Fatehpur #breakingnews #UttarPradesh #thesuperhitnews