यमुना नदी में पांच दोस्त डूबे, एक की मौत, चार को बचाया गया

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी के औगासी घाट पर शनिवार को नहाते समय एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
  जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर निवासी कमल सिंह लोधी (35), विजय सिंह (34), पीरनपुर निवासी नितिन सिंह (26), गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रो निवासी योगेंद्र सिंह (27) और धनराज (27) आपस में दोस्त हैं। सभी धनराज की कार से औगासी घाट नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाने से पहले सभी ने साथ बैठकर मीट और दारू की पार्टी भी की थी। इसके बाद पांचों दोस्त यमुना नदी में नहाने उतरे, तभी नितिन सिंह अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नितिन को नदी से बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#Fatehpur #UttarPradesh #CrimeNews #viralnews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!