फतेहपुर में लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

Must be share

– चेन स्नैचिंग गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, दो चेन बरामद

द सुपरहिट न्यूज 

फतेहपुर । सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार भोर पहर एसओजी/इंटेलिजेंस विंग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। 

   बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर नहर पुलिया के पास पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध प्रयागराज की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश मदारीपुर लिंक रोड की ओर भागने लगे। घेराबंदी के दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला ( फायरिंग ) कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें ईशू रावत उर्फ अनुभव पुत्र संतोष रावत, निवासी गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज और अंशु कुशवाहा पुत्र सतीश चंद्र, निवासी मीरा पट्टी मुंडेरा, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज के पैर में गोली लग गई।

वहीं, सौरभ उर्फ करन पटेल पुत्र पवन कुमार सिंह, निवासी हिनौता, थाना महेवा घाट, जनपद कौशांबी, हाल पता महेंद्र नगर ट्रांसपोर्ट नगर, थाना धूमनगंज, प्रयागराज को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ईशू पर 6, अंशु पर 8 और सौरभ पर 6 केस पहले से दर्ज बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की और गहन जांच कर रही है। इस बाबत एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि तीनों आरोपी चेन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं में वांछित थे। इनके कब्जे से दो सोने की चेन बरामद हुई हैं। फिलहाल पूछताछ चल रही है अन्य घटनाओं में भी इनकी भूमिका की जांच की जा रही है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!