
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसा बकेवर थाना क्षेत्र के मुगल रोड हाईवे पर आलमपुर मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान बिंदकी थाना क्षेत्र के मीरखपुर गांव निवासी सुरेंद्र पांडे (55) पुत्र स्व. रामकिशोर पांडे के रूप में हुई है। उनकी पत्नी साधना पांडे (47) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि दंपती जहानाबाद के चिल्ली गांव स्थित रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर मीरखपुर बिंदकी लौट रहे थे, जैसे ही वह आलमपुर मोड़ के पास पहुंचे, उनकी बाइक आगे चल रहे डंपर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र पांडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, साधना पांडे की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
#Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #CrimeNews #thesuperhitnews