शासकीय अधिवक्ताओं के साथ एसपी ने की बैठक

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । जनपद में लंबित व महत्वपूर्ण मुकदमों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में शासकीय अधिवक्ताओं एवं अभियोजन संवर्ग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले भर के शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी ने विशेष रूप से सनसनीखेज एवं गंभीर प्रकृति के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित कराने पर जोर दिया। उन्होंने गवाहों की समय पर पहचान सुनिश्चित कराने और उनकी उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुराने लंबित मुकदमों के शीघ्र निपटारे के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

बैठक के दौरान अभियोजन पक्ष को आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए। एसपी ने सभी अधिकारियों को न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की अपील की। इस मौके पर अभियोजन विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

#Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!