
– युवाओं को मिलेगी तकनीकी शिक्षा की सुविधा
द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : संदीप प्रजापति )
अमौली, फतेहपुर । जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढ़वा में शुक्रवार दोपहर नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यह आईटीआई संस्थान क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। संस्थान के नोडल अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि आईटीआई में कुल 12 ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। सत्र 2025-26 के लिए निर्धारित 396 सीटों में से अब तक 290 छात्र प्रवेश ले चुके हैं।

उन्होंने कहा कि नए भवन में आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मालती वर्मा, जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा जालिंद्री गिहार, ग्राम प्रधान कल्लू यादव, चंद्र तथा उमाकांत कुशवाहा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews